आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसे यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा संचालित किया जाता है। आज के समय में आधार कार्ड का उपयोग बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, और पहचान सत्यापन जैसे कई कार्यों में अनिवार्य हो गया है।
यदि आपने आधार के लिए नामांकन कर लिया है और आपको अपने आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी चाहिए, तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया सरल और स्पष्ट भाषा में बताएँगे।
आधार कार्ड ऐसे डाउनलोड करे
- आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने के लिये अधिकृत myaadhaar.uidai.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे सर्विसेस मेसे Download Aadhaar इस सर्विस को चुने।

- आधार कार्ड डाउनलोड पेज आयेगा यहा पर अपना आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिये Aadhaar Number, Enrolment ID Number, Virtual ID Number, और SID इनमे से कोई एक विकल्प चुनकर संख्या दर्ज करे करके कॅप्टचा कोड दर्ज करे और Send OTP बटन पर क्लिक करे।

- अगर आप Masked Aadhaar डाउनलोड करना चाहते है तो उस ऑप्शन को टिक मार्क करे या फिर साधारण आधार के लिये आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा उसे दर्ज करके Verify & Submit बटन पर क्लिक करे।
आखिर में आपका आधार कार्ड PDF फाइल में डाउनलोड हो जाएगा लेकीन इसे खोलने के लिये आपको पासवर्ड चाहिये। निचे हमने पासवर्ड की जानकारी बताई है।

ई आधार कार्ड का पासवर्ड क्या होता है?
ई-आधार का पासवर्ड नाम के पहले 4 अक्षरों (कैपिटल में) और जन्म के साल (YYYY) का कॉम्बिनेशन होता है।
| Example 1 | Name: SURESH KUMAR Year of Birth: 1990 Password: SURE1990 |
| Example 2 | Name: SAI KUMAR Year of Birth: 1990 Password: SAIK1990 |
| Example 3 | Name: P. KUMAR Year of Birth: 1990 Password: P.KU1990 |
| Example 4 | Name: RIA Year of Birth: 1990 Password: RIA1990 |
आधार कार्ड आज के डिजिटल युग में एक अत्यंत आवश्यक दस्तावेज़ बन चुका है। UIDAI द्वारा प्रदान की गई ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आधार कार्ड डाउनलोड करना न केवल आसान है, बल्कि समय और मेहनत दोनों की बचत भी करता है।
चाहे आपको e-Aadhaar की जरूरत हो या mAadhaar ऐप के जरिए डिजिटल कॉपी चाहिए, आप कुछ सरल चरणों का पालन करके अपना आधार कार्ड सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकते हैं। हमेशा आधिकारिक UIDAI वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें। उम्मीद है कि यह ब्लॉग आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझने में मददगार साबित हुआ होगा।